Prayagraj News: पुराने मीटर लगाने वाले का ट्रांसफर, जांच जारी
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर की जगह पुराने इस्तेमाल हुए मीटर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने के मामले में चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने आरोपित बिजलीकर्मी कृष्णा तिवारी का दूसरे सर्किल में ट्रांसफर कर दिया है। वहीं इस प्रकरण की जांच के लिए एक्सईएन रामबाग उमाकांत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। तीन सदस्यीय टीम इस प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में संलिप्तता पाये जाने पर आरोपित बिजलीकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे सर्किल में ट्रांसफर होने के बाद अधीक्षक अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि आरोपित का मीटर सेक्शन में तैनाती नहीं की जाएगी।कुछ माह पहले अलोपीबाग क्षेत्र में बिजली चोरी की आशंका पर जांच के दौरान एक उपभोक्ता के यहां लगा मीटर पुराना मिला। इसके बाद विभाग ने संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.