प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुराने कोर्स में मिली छात्रवृत्ति का रिकॉर्ड विद्यार्थियों के नए आवेदन में बाधा बन रहा है। प्रयागराज में पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद दूसरे जिलों में नए कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पोर्टल पर आवेदन करते समय पहले से आवेदन होने का संदेश दिख रहा है। ऐसे में विद्यार्थी पुराने छात्रवृत्ति रिकॉर्ड को निरस्त कराने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। मैनपुरी और बिजनौर समेत दूसरे जिलों से विद्यार्थी विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने पहले प्रयागराज के कॉलेजों में प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति प्राप्त की थी, लेकिन बाद में किसी कारण से कोर्स छोड़ दिया। अब दूसरे जिले में नए पाठ्यक्रम में ...