Prayagraj News: पुरानी रंजिश में छात्र पर चाकू-रॉड से हमला, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के जीईसी कंपनी के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिवली खुर्द थाना कोरांव निवासी सौरभ निषाद के मुताबिक, 25 अगस्त की रात करीब आठ बजे अपने भाई आदर्श के साथ एडीए मोड़ की तरफ जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अश्वनी कुमार मिश्रा निवासी दहनी, करोंद और उसके साथी प्रखर सिंह निवासी लोड़ियारी, करोंद समेत कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने चाकू व रॉड से हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.