प्रयागराज, सितम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज मुख्य संवाददाता अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न पर भर्ती करने और टीईटी/सीटीईटी, सामान्य अध्ययन तथा स्नातक में 50 प्रतिशत की अनिवार्यता जैसे प्रावधानों के खिलाफ बेरोजगारों का आंदोलन गुरुवार को तेज हो गया। आमरण अनशन के 13वें दिन गुरुवार को महाआंदोलन के आह्वान पर पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पहले पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया और फिर दोपहर बाद शिक्षा निदेशालय का घेराव किया।भारी फोर्स के बीच आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे शिमला पटेल, मीना देवी, रोशन सरोज और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। कामता राम...