प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने गुरुवार की शाम बख्शी बांध पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। प्रतियोगी छात्रों ने बक्शी बांध पर ही कैंडल मार्च भी निकाला। निर्णय लिया गया कि सोमवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। छात्र नेता आशुतोष पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना आमरण अनशन समाप्त किया था। उस समय जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने भी छात्रों को भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों को सुना जाएगा और उनके हित में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद संशोधित नियम...