Prayagraj News: पुरानी नियमावली से एक अवसर देने की मांग उठाई
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के आधार पर एक अवसर देने की मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों ने एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। अभ्यर्थियों का कहना है कि नई नियमावली से टीजीटी भर्ती की नोटिस जारी होने से पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर मिलने की उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। आशुतोष पांडेय ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यदि प्रशासन अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेता और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.