Prayagraj News: पुरानी नियमावली पर आदेश में देरी, अभ्यर्थियों का आयोग पर प्रदर्शन
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर देने के आदेश में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने पहले जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की स्थिति जानी। इसके बाद आयोग पहुंचकर अधिकारियों से जल्द आधिकारिक आदेश जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से पूछा कि पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर देने के संबंध में आधिकारिक सूचना कब तक जारी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द सूचना मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग पहुंचे और अध्यक्ष से मुलाकात की मांग की। अध्यक्ष के लखनऊ में होने के कारण उनकी मुलाकात आयोग के सचिव संजय सिंह से हुई। सचिव ने बताया कि शासन से अभी तक इस संबंध में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.