प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर ललही छठ पर्व आस्था भाव के साथ मनाया गया। माताओं ने पुत्र के दीर्घायु होने व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा तो सुहागिनों ने पुत्र प्राप्ति के लिए व्रत किया। पर्व पर देवी-देवताओं का पूजन नहीं बल्कि घर-आंगन में छठ मइया के स्वरूप को कुश, महुआ व पलाश की पत्तियों को जमीन में गाड़कर विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं ने ललही छठ की कथा सुनकर महुआ व तिन्नी के चावल से बनी मीठी पूड़ी प्रसाद में अर्पित किया।घरों में सुबह 11 बजे के बाद से ही निर्जला व्रत रखने वाली माताओं ने पूजन-अर्चन शुरू किया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की पुत्रों की दीर्घायु की कामना मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें पलाश, कुश व बेर की एक-एक झाड़ियां बांधी गई। जिसमें कच्चा सूत ...