प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: पुणे और हडपसर यार्ड में तीसरी रेल लाइन के गैर-अंतरबंधित कार्य के कारण दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस 21 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 23 सितंबर को पुणे जंक्शन से शाम पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन 45 मिनट की देरी से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...