प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से विषयगत ज्ञान के साथ समसामयिक मुद्दों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। स्नातक में विज्ञान और परास्नातक में राजनीति विज्ञान पढ़ने वाले अभ्यर्थी से नौकरशाही के गुण-दोष, 73वें, 74वें और 106वें संविधान संशोधन तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की भूमिका पर सवाल किए गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल नहीं होने का क्या कारण है। राजनीति विज्ञान, इतिहास, विज्ञान और संविधान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की समझ परखी गई। यह भी पढ़ें- क्या SIR की प्रक्रिया सही है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कहां है; 8वें दिन पीसीएस इंटरव्यू में पूछ...