प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के शाह उर्फ पीपलगांव में करीब तीन दशक पुराने मकान और दुकान को खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने संजय यादव समेत 20 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शाह उर्फ पीपलगांव निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ने 19 अक्टूबर 1996 को किशनलाल कुशवाहा से जमीन खरीदी थी। इसके बाद मकान बनाकर वह परिवार के साथ रहने लगीं। मकान में दुकान भी संचालित होती है। आरोप है कि 27 जून की सुबह संजय यादव करीब 15-20 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। मकान और दुकान को अपना बताते हुए खाली करने का दबाव बनान...