प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पीपलगांव में सतीश प्रताप सिंह के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। वारदात के समय सतीश प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। पड़ोसियों से चोरी होने की जानकारी मिलने पर होश उड़ गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। सतीश प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, मकान का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये समेटकर फरार हो गए। पड़ोसियों से मकान का ताला टूटा होने की मिली जानकारी पर घर पहुंचे, तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उधर, एयरपोर्ट थाना पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास...