Prayagraj News: पीडीए में हो सकती है फ्लैटों की रजिस्ट्री
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं के आवंटियों को फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए अब सदर तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय के सभागार में कैंप लगाकर रजिस्ट्री कराने की तैयारी हो रही है। पीडीए के एक अधिकारी के अनुसार, एक दिन में 10 फ्लैटों की रजिस्ट्री होने पर सदर तहसील के अधिकारी पीडीए कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करेंगे। पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री चल रही है। 100 अधिक लोगों ने फ्लैटों की बुकिंग भी है। फिलहाल रजिस्ट्री सदर तहसील में होती है। आवंटियों की सुविधा के लिए पीडीए कार्यालय में ही यह व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.