Prayagraj News: पीडीए ने 18 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: पीडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाकर झूंसी क्षेत्र में करीब 18 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। गुरुवार को जोन-5 के अंतर्गत नरहरपुर और सरायइनायत क्षेत्र में कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पहली कार्रवाई नरहरपुर, चमनगंज में हुई, जहां हर्षित शुक्ला व अन्य की ओर से करीब आठ बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। इसी क्षेत्र में सुग्रीव कुशवाहा, सनी व अन्य की ओर से करीब तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई। हबूसा मोड़, सरायइनायत में मोहम्मद तहजीब व अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.