प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पूर्व में माफिया और अफसरों की गठजोड़ का एक नया मामला सामने आया है। एक दशक पूर्व कसारी-मसारी और ऐनुद्दीनपुर में माफिया के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने लगभग 22 बीघा (54973.77 वर्ग मीटर) पीडीए की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जब डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य राजस्व अधिकारी संजय पांडेय से इसकी जांच कराई तो सच सामने आया। जमीन तो फिर सरकारी खाते में दर्ज कर पीडीए की अभिरक्षा में सौंप दी गई है, लेकिन इस प्रकरण में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई होना लगभग तय हो गया है। जिस जमीन पर माफिया ने अपना नाम दर्ज कराया था, उसकी कीमत 165 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मामले का विवरण सदर तहसील के कसारी-मसारी क्षेत्र वर्ष 1976 सरकार बनाम अताउल्ला पुत्र बरकत अ...