Prayagraj News: पीडीए की सील तोड़कर कराया जा रहा था निर्माण, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दरियाबाद में पीडीए की ओर से सील किए गए भवन में चोरी-छिपे निर्माण कराने का मामला सामने आया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण किया, तो सील हटाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर पीडीए के भवन निरीक्षक कुंवर आनंद की तहरीर पर भवन स्वामी एम. सदमन व अन्य के खिलाफ अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।पीडीए के भवन निरीक्षक के मुताबिक, दरियाबाद में पांडेय चौराहे के पास एक मकान में अवैध निर्माण के खिलाफ 28 सितंबर को कार्रवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत भवन को सील कर दिया गया था। इसके दो दिन बाद 30 सितंबर को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान पता चला कि भवन पर लगाई गई सील हटा दी गई है और चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्राधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.