Prayagraj News: पीएसी जवानों ने स्मृति रैली निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर धूमनगंज से जवानों ने स्मृति रैली निकालकर शहीद जवानों श्रद्धांजलि अर्पित की। सेनानायक संजय कुमार ने बताया कि रैली का उद्देश्य देश की सुरक्षा और कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और उन्हें नमन करना है। रैली में पीएसी के अधिकारियों और जवानों ने हाथों में वीर अमर शहीदों को शत-शत नमन का बैनर लेकर भ्रमण किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता व देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.