Prayagraj News: पीएमएसएवाई बिल्डिंग के सामने सड़क टूटी, मरीजों को परेशानी
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर की सड़कों का दो माह पहले निर्माण किया गया था। लेकिन पीएमएसएवाई बिल्डिंग के गेट पर लगभग 20 मीटर तक सड़क बनाना ही भूल गए। गेट के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण नई, पुरानी बिल्डिंग व ट्रामा सेंटर से पीएमएसएवाई बिल्डिंग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल है। सड़क के बगल में स्ट्रेचर को लाने व ले जाने के लिए बनाया गए रैंप वाले रास्ते को बैरीकेटिंग करके बंद कर दिया गया है। पीएमएसएवाई बिल्डिंग के गेट रोज बड़ी संख्या में डॉक्टर व प्रशासनिक अधिकारी भी आते-जाते हैं लेकिन मरीजों की तकतीफ को नजरंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.