प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अंग्रेजों को राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमे दो साल तक जेल में रखने का अधिकार किस कानून ने दिया था? केरल गांधी के नाम से कौन प्रसिद्ध थे? जल संकट के विकराल होने के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं? उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को अभ्यर्थियों को ऐसे ही सवालों का सामना करना पड़ा। प्रश्नपत्र में इतिहास, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं के साथ साहित्य, समाज, पर्यावरण, भूगोल, विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जिले में परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए थे। बारिश के बीच अभ्यर्थी भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचे।अभ्यर्थियों से पूछा गया कि 1905 में भारत सेवक समाज की स्थापना किसने की थी। इसके अलावा केरल गांधी के नाम स...