प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से शुक्रवार को दो पालियों (दस से 12 बजे एवं तीन से पांच बजे तक) प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के मद्देनजर 12वीं तक के स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बीएसए अनिल कुमार के मुताबिक पीईटी के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर डीएम की एडवाइजरी के अनुक्रम में जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय में शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ मे...