Prayagraj News: पिता पर टिप्पणी के विरोध पर सगे भाइयों पर हमला
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। मरियाडीह तालुका मोहीउद्दीनपुर भरेहटा निवासी हसीन अहमद ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई की शाम वह बाइक से मुंडेरा जा रहे थे। रसूलपुर काशी गांव के सामने अलीशान ने उनके पिता के नाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।विरोध करने पर अलीशान, अरमान, मुजम्मिल, आमिर और सहैबा ने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे उनके भाई नवी अहमद और अली अहमद पर भी आरोपितों ने लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीनों भाइयों के सिर में चोटें आईं। उन्हें पहले निजी अस्पताल, फिर बेली अस्पताल और बाद में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.