प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जिले की सभी आठ तहसीलों में विशेष पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस अभियान में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना गया। जिलेभर में महिलाओं से संबंधित 68 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवरात्र के दौरान पड़ने वाले शनिवार को विशेष पिंक तहसील दिवस आयोजित करने की व्यवस्था की गई थी। तहसील सदर में सीडीओ हर्षिका सिंह और एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय के नेतृत्व में आठ प्रकरणों का निस्तारण किया गया। तहसील फूलपुर में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता और तहसीलदार दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में पांच मामलों का समाधान हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिकायतें आईं 127, निस्तारित हो सकीं सिर्फ 1...