Prayagraj News: पार्सल शुल्क बढ़ने से डाकघरों में फूट रहा ग्रहकों का गुस्सा
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एक अगस्त से डाक विभाग की ओर से पार्सल और अन्य डाक सेवाओं की नई दरें लागू किए जाने के बाद ग्राहकों की नाराजगी बढ़ गई है। अचानक बढ़े शुल्क की जानकारी काउंटर पर मिलने से कई ग्राहक कर्मचारियों से विवाद कर रहे हैं। यहां पार्सल भेजने वालों की संख्या अधिक रहती है। प्रधान डाकघर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पार्सल, स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने पहुंचते हैं। शुल्क बढ़ने पर ग्राहक आपत्ति जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नई दरों को लेकर उन्हें लगातार लोगों को समझाना पड़ रहा है। कई बार ग्राहक बहस करने लगते हैं, जबकि शुल्क तय करने का अधिकार विभाग के उच्च स्तर पर होता है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि नई दरों की पहले से व्यापक जानकारी लोगों तक पहुंचती तो विवाद की स्थिति कम होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.