प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बक्शी मोड़ मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में दंपती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ और उसके दो पुत्रों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। करेली पुलिस तीनों आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। बक्शी मोड़ निवासी लवकुश निषाद की पत्नी राधा निषाद की तहरीर के मुताबिक, 19 अक्तूबर की रात करीब दस बजे जेठ प्रदीप और उनके दोनों बेटे साजन उर्फ नेता व ललित उर्फ छोटक बिना वजह गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि राधा ने जब विरोध किया, तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर राधा को बचाने लवकुश आया, तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...