प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पारसनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही 62 वर्षीय महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला अपने पति के साथ बर्थ पर सो रही थी। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर सुबह नींद खुली तो सिरहाने रखा पर्स गायब था। पर्स में मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, घड़ी, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत करीब 75,500 रुपये का सामान था। महिला ने अज्ञात चोर के खिलाफ वडोदरा रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। गुजरात के वडोदरा स्थित कमलानगर निवासी सुनीति नंदी अपने पति संजय नंदी के साथ ट्रेन नंबर 12942 पारसनाथ एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सफर कर रही थीं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पठानकोट एक्सप्रेस में सीट पर सो रहे यात्री के गले से सोने की जंजीर चोरी उन्हें...