प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के भगवतपुर की पूनम दुबे करीब सौ फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए देर शाम तक मान-मनव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में पानी टंकी पर चढ़ी महिला महिला के आरोप महिला ने टंकी के ऊपर से कुछ पत्र नीचे फेंके और भगवतपुर में फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने और प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में आरोप लगाय...