Prayagraj News: पानी की टंकी आरओबी की सड़क की हुई मरम्मत
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हाईकोर्ट के पास स्थित पानी की टंकी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के आधे से अधिक हिस्से पर खतरनाक हो चुके गड्ढों की मरम्मत कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी प्रयागराज वृत के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार ने 'हिन्दुस्तान' अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए इस आरओबी के रखरखाव व मरम्मत करने वाले प्रांतीय खंड के अधिकारियों को मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया था। साथ ही आगे से कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए निगरानी करने को भी कहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में नौ अक्तूबर के अंक में 'पानी की टंकी आरओबी पर गड्ढे ही गड्ढे' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। मुख्य अभियंता के निर्देश पर प्रांतीय खंड के अवर अभियंता संजीव कुमार मौर्य सुबह छह बजे टीम लेकर आरओबी के गड्ढों की मरम्मत कराने पहुंचे थे। आरओबी के खुसरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.