Prayagraj News: पानी का छींटा पड़ने पर मारपीट, विक्रम चालक घायल
प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। छिवकी जंक्शन के गेट पर गुरुवार देर रात विक्रम चालक और कुछ बाहरी लोगों के बीच पानी का छींटा पड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।आरोप है कि मारपीट में विक्रम चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जंक्शन के गेट के पास जलभराव था। इसी दौरान विक्रम के गुजरने पर पानी का छींटा कुछ लोगों पर पड़ गया। इसी बात को लेकर विक्रम चालक और वहां मौजूद कुछ बाहरी लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसमें विक्रम चालक को चोटें आईं। मामले में नैनी पुलिस का कहना है कि मारपीट की शुरुआत स्टेशन परिसर के अंदर हुई थी। जीआरपी का कहना है कि मामला सिविल पुलिस से संबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.