Prayagraj News: पात्र होने के बावजूद सीएम आवास की चयन सूची से बाहर, सीडीओ सख्त
प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में अनियमितता सामने आने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को करछना ब्लॉक के मुंगारी ग्राम पंचायत में लाभार्थियों के चिह्नीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे परिवार मिले जो योजना के पात्र होने के बावजूद चयन सूची में शामिल नहीं किए गए थे।निरीक्षण के दौरान सीडीओ के साथ पीडी भूपेंद्र कुमार सिंह और करछना के बीडीओ अमित कुमार भी मौजूद रहे। टीम ने गांव में लाभार्थियों का मौके पर सत्यापन किया। इस दौरान कोल, धइकार समेत कई परिवार मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाए गए, लेकिन उनका नाम चयन सूची में नहीं था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोल बस्ती पहुंचीं सीडीओ, पात्रों को आवास दिलाने का कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.