प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अब विशेष अभियान चलाकर लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए गांव से लेकर तहसील स्तर तक सर्वे और आवेदनों की समीक्षा होगी। साथ ही अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को सर्किट हाउस में सांसद फूलपुर एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्देश दिए गए।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान सांसद भदोही डॉ. विनोद कुमार बिंद की सह अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति क...