Prayagraj News: पाखंड से बाहर निकलें, कबीर वाणी को पढ़े : संत धर्मेंद्र
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कबीर आश्रम, प्रीतमनगर में चल रहे तीन दिवसीय 49वें वार्षिक अधिवेशन का सोमवार को समापन हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिन आश्रम के प्रमुख संत धर्मेंद्र ने बताया कि कबीर की दृष्टि में आडंबरों और अंधविश्वासों का कोई वास्तविक मूल्य नहीं है। कबीर आत्मा और सत्य में जीने का संदेश देते हैं। उनका दर्शन प्रत्येक मनुष्य को समान दर्जा देता है और मानव जीवन में परम शांति और आनंद की अनुभूति का मार्ग दिखाता है। इसलिए समाज को पाखंड से बाहर निकलकर कबीर वाणी का अध्ययन करना चाहिए।
कबीर दर्शन और आत्ममंथन का संदेश संत अखिलेंद्र ने अनुयायियों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केवल कबीरपंथी होने से यह मान लेना उचित नहीं कि हमनें कबीर को समझ लिया। हमें अपने जीवन में झांककर देखना चाहिए कि संत कबीर की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.