Prayagraj News: पाककला प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद लेडीज क्लब की ओर से पन्ना लाल रोड स्थित लेडीज क्लब में पाककला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की थीम आम और मक्का पर केंद्रित रही। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करके वाहवाही लूटी। क्लब की अध्यक्ष अमृता अग्रवाल, सचिव अंजलि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नेहा भार्गव ने प्रतिभागियों की पाककला को सराहा। इस मौके पर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया। विदुप अग्रहरि, गौरव रॉय, उदय भार्गव, यदुराज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.