Prayagraj News: पांच हजार दो, एफआईआर लो! शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी समेत दो को किया निलंबित
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पिकअप चोरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे एक पीड़ित से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर लिखित शिकायत की। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने तत्काल एक्शन लेते हुए मांडा थाने की टीम को तलब कर लिया। उन्होंने तत्काल डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव को पीड़ित के रुपये वापस कराने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल उज्जवल कुमार को निलंबित कर दिया गया।
शिकायत का विवरण मांडा निवासी आशीष केशरी ने शिकायत में बताया कि 13 मई को उनका पिकअप चोरी हो गया था। वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.