प्रयागराज, सितम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीन और पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को संगम सभागार में हुई बैठक में उन्होंने धारा 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24 और 25 से जुड़े मामलों की समीक्षा की। कहा कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। चकबंदी प्रक्रिया बाधित वाले गांवों में चकबंदी अधिकारी संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से समन्वय कर गतिरोध दूर कराएं और प्रक्रिया पूरी कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...