Prayagraj News: पांच साल पुराने राजस्व वादों का करें निस्तारण
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को संगम सभागार में राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने पांच और तीन साल से अधिक पुराने लंबित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई कर शून्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अंश निर्धारण संशोधन से जुड़े आवेदनों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।डीएम ने लंबित कोर्ट केस के साथ ही विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्विवादित वरासत के मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दाखिल-खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्रवाई भी प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्धारित समयसीमा में मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.