Prayagraj News: पांच साल की उम्र में लिखी किताब, अब गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उम्र महज छह साल, लेकिन किताबों से दोस्ती ऐसी कि अब तक करीब 300 किताबें पढ़ चुका है। पांच साल की उम्र में उसने 15 पेज की बाल पुस्तक भी लिख डाली। वायुसेना विद्यालय बमरौली के यूकेजी छात्र कौटिल्य शाही की पुस्तक 'कैप्टन ऑक्टोपस : द ग्रेट आर्कटिक एडवेंचर' में जानवरों के कार्टून के साथ कहानी प्रस्तुत की गई है। शनिवार को एक होटल में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने पुस्तक का विमोचन किया। 14 सितंबर 2020 को जन्मे कौटिल्य को बचपन से ही किताबें पढ़ने और कहानियां बनाने में विशेष रुचि रही है। मां श्यामली सिंह शिक्षिका और पिता अतुल शाही अधिवक्ता हैं। मां श्यामली ने बताया कि कौटिल्य के जन्म के करीब तीन महीने बाद से ही उसे किताबें दिखाकर पढ़ने की आदत डालनी शुरू कर दी थी। तीन साल की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.