Prayagraj News: पांच लाख की रंगदारी मांगी, परिवार को गोली मारने की धमकी
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: धूमनगंज में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कालिंदीपुरम निवासी सज्जन प्रसाद उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीन नवंबर को शोभा देवी ने फोन कर मुकदमा वापस लेने को कहा और चार नवंबर को परिवार की हत्या कराने की धमकी दी। साथ ही सलामती के लिए शाम पांच बजे तक पांच लाख रुपये पहुंचाने की बात कही। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा और आरोपित पक्ष के लाइसेंसी असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.