Prayagraj News: पांच दिन बाद सुलेमसराय के 300 परिवारों को मिला पानी
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: सुलेमसराय में पांच दिन से पेयजल संकट झेल रहे करीब 300 परिवारों को गुरुवार शाम राहत मिली। महारानी टेंट हाउस से केसरवानी मोड़ तक ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति पाइप का वाल्व खराब होने से ठप थी। इससे घरों की टोटियां सूख गई थीं और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने जलकल विभाग से टैंकर भेजने की मांग की थी। गुरुवार को जलकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब वाल्व ठीक किया। इसके बाद शाम से जलापूर्ति शुरू हो गई। पांच दिन बाद पानी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि दबाव बनाने पर जलकल प्रबंधन ने वाल्व की मरम्मत के लिए टीम भेजी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.