प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: श्री दारागंज रामलीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के अंतर्गत पांच दिनों तक मां काली का रौद्र रूप दिखाए जाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने पांच अलग-अलग पात्रों का चयन किया है। दो दिन कच्ची सड़क पर तो तीन दिन पक्की सड़क पर आयोजन होगा। इसके लिए नमन पांडे, आदित्य मिश्र, अखिल पांडे, सचिन शुक्ल और सनी पांडे चयनित किए गए हैं। इन पांच नामों की घोषणा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव व अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से की। नाम की घोषणा किए जाने से पहले रामलीला संयोजक पं. सियाराम शास्त्री के निर्देशन में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: भगत सिंह चौक : भव्य पंडाल में विराजेंगी माँ दुर्गा, तैयारी परवान पर कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडे ने बता...