Prayagraj News: पांच और तीन साल पुराने राजस्व वादों को करें निस्तारित
प्रयागराज, सितम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को पांच और तीन साल से अधिक पुराने वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई कर शून्य करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को संगम सभागार में तहसीलवार समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। डीएम ने निर्विवादित वरासत के सभी मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराने को कहा। साथ ही दाखिल-खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पांच साल से लंबित चकबंदी वाद निपटाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.