प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शस्त्र लाइसेंस के वरासत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लाइसेंसधारकों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। पहले वरासत के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़े और अब जमा शस्त्र वापस पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। जिले की तीन शस्त्र दुकानों के मालिकों की मौत होने के बाद से ये दुकानें बंद हैं। इन दुकानों में 700 से अधिक लाइसेंसधारकों ने अपने शस्त्र जमा कराए थे। दरअसल, तीनों दुकानों के संचालकों की मृत्यु के बाद इनके संचालन और लाइसेंस को लेकर प्रक्रिया अटक गई थी। एक दुकान सिविल लाइंस सरदार पटेल मार्ग पर है, जबकि दो दुकानें जानसेनगंज चौराहे के पास हैं। मालिकों की मृत्यु होने के बाद दुकानों को बंद कर दिया गया। तमाम लोगों ने अपने पिता या परिजनों की मौत के बाद वरासत की प्रक्रिया पूरी होने तक के लिए शस्त्र को दुक...