प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए पहले चक्र का ऑनलाइन कॉलेज आवंटन शुक्रवार को जारी हुआ। 11 से 13 अगस्त तक एक से 20 हजार तक की रैंक वाले कुल 5825 अभ्यर्थियों ने संस्था का विकल्प दिया था जिसमें से 5810 को सीट आवंटित की गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 2510 डायट की सीटें आवंटित की गई हैं। डायट की 10600 समेत कुल 224425 सीटों पर प्रवेश होना है। 14 से 16 अगस्त तक 20001 से 80 हजार तक रैंक वाले और छूटे अभ्यर्थी विकल्प देंगे और उनका आवंटन 19 अगस्त को जारी होगा। 19 से 23 अगस्त तक 80001 से 152202 रैंक वाले और छूटे अभ्यर्थी विकल्प देंगे और उनका संस्थान आवंटन 24 अगस्त को जारी होगा। यह भी पढ़ें- डीएलएड का पहला कॉलेज आवंटन आज जारी होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...