प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झलवा के एक युवक को साइबर अपराधियों ने पहले यूट्यूब पर संदिग्ध लिंक भेजा और फिर कथित गेम में निवेश कराकर 10.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। झलवा निवासी दिलीप कुमार की तहरीर के मुताबिक, यू-ट्यूब के माध्यम से एक लिंक मिला, जिसको क्लिक करते हुए एक वेबसाइट मिली। जहां एविटर नामक गेम्स के माध्यम से निवेश का प्रलोभन दिया गया। दिलीप ने झांसे मे आकर सात अगस्त से 14 सितंबर के बीच 10.28 लाख रुपये का निवेश कर दिया। आरोप है कि झांसे में फंसाने के लिए साइबर अपराधियों ने शुरुआत में निवेश के एवज में लाभ के नाम पर कुछ पैसा भी दिए। उनकी वेवसाइट पर लाभ और निवेश की रकम भी दिख रही थी, लेकिन विड्राल नहीं हो पा रहा था। अंत मे...