प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आज से शुरू होने जा रही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलने से पहले ही यात्रियों से भर गई। दीपावली पर प्रयागराज आने और पर्व के बाद लौटने के लिए ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। दो नवंबर से शुरू होने वाली दिल्ली-प्रयागराज वंदे भारत स्लीपर में पहले दिन ही सभी श्रेणियों की सीटें बुक हो गईं। इसके बाद कई तारीखों में टिकट रिग्रेट होने से वेटिंग का विकल्प भी खत्म हो गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, इन 2 डेट पर अब भी चांस, जानें टाइमिंग और किरायावंदे भारत स्लीपर में सीटें फुल दिल्ली से प्रयागराज आने के लिए दो नवंबर को वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी में 74, सेकेंड एसी में 29 और फर्स्ट एसी में नौ की वेटिंग हो गई थी। तीन नवंब...