Prayagraj News: पहले ई-रिक्शा में मारी टक्कर, फिर विरोध करने पर की पिटाई
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुलेट सवार मनबढ़ युवक ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मार दी और फिर जब चालक ने विरोध किया, तो उसकी जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। घायलावस्था में ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सरायइनायत थानाक्षेत्र के जुनैदपुर निवासी शिवकुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तहरीर के मुताबिक, वह ई-रिक्शा लेकर कोतवाली क्षेत्र गया था। जहां अचानक बुलेट सवार गौरव ने जोरदार टक्कर मार दी। शिवकुमार ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट की। कान और सिर में गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने पहले कॉल्विन अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.