Prayagraj News: पहलवानों ने अखाड़े में दिखाया दांवपेच
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नागपंचमी के अवसर पर प्रयागराज के दो प्रमुख व्यायामशालाओं में कुश्ती का आयोजन हुआ। लोकनाथ स्थित लोकनाथ व्यायामशाला और दारागंज की रघुनाथ व्यायामशाला में सुबह एक दर्जन से अधिक पहलवानों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। लोकनाथ में संरक्षक रामजी केसरवानी व मंत्री रविंद्र पांडे की अगुवाई में जुटे पहलवानों ने सबसे पहले हनुमानजी की मूर्ति के समक्ष खड़े होकर उनका पूजन-अर्चन किया। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, उसके बाद पहलवान अखाड़े में दांवपेंच के लिए उतरे। अखाड़े की मिट्टी सर पर लगाकर पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव दिखाया। आयोजन सुबह नौ बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: स्व. भानु पहलवान की स्मृति में कुश्ती आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.