प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना किनारे कई बदहाल घाटों पर छठ पूजा हुई। श्रद्धालु अव्यवस्थाओं से परेशान हुए। पर्व बीत गया तो अब नगर निगम को घाटों पर सुविधाओं की याद आ गई। छठ पूजा के मद्देनजर जिन घाटों पर मरम्मत, सफाई, रंगाई-पोताई और बैरीकेडिंग के इंतजाम पहले होने चाहिए थे, उनके लिए अब निविदा निकाली गई है। नगर निगम ने छठ पूजा के मद्देनजर पांच कार्यों के लिए अल्पकालिक निविदा बुधवार को निकाली। निविदा में जोन-दो के बलुआ घाट, नया घाट, इस्कॉन घाट, नौकायन घाट और गऊ घाट की मरम्मत, रंगाई-पोताई और सिल्ट सफाई के लिए कुल 12.44 लाख रुपये रखे गए हैं। बलुआ घाट चौराहे के लिए सड़क पटरी, इंटरलॉकिंग और नाली सुधार पर 7.98 लाख रुपये खर्च होंगे।छतनाग क्षेत्र के घाट, ज्ञान गंगा घाट और नागेश्वर घाट पर रंगाई-पोताई व बैरीकेडिंग के लिए 1...