प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: जिले में चीनी की कमी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जरूरत के अनुसार बाजार में इसकी आपूर्ति भी लगातार की जा रही है। ऐसे में लोगों को चीनी की कमी से संबंधित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी खरीद सकते हैं। डीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- चीनी की जमाखोरी रोकने को तहसीलवार टीमें गठित थोक व्यापारियों के स्टॉक की भी आकस्मिक जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर जमाखोरी या कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उन्होंने स्पष्ट क...