प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। विद्या वाहिनी अस्थाई बस अड्डे के बाहर लगने वाले जाम को देखते हुए रोडवेज ने परेड मैदान से बसों का संचालन के लिए सेना से अनुमति मांगी थी लेकिन इसके लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है। सेना की ओर से जमीन देने के लिए असहमति जताई गई है। बता दें कि रोडवेज की बसों के कारण महात्मा गांधी मार्ग पर सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...