प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में पिछले 16 दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन और नौ दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने अपना समर्थन दिया है। पार्षदों ने कहा कि अभिजीत दीपिके, सोनम वांगचूक, नेहा एवं अन्य छात्र पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने कहा कि पेपर लीक मामलों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा कई छात्रों ने मानसिक तनाव में आत्महत्या तक की।पार्षदों यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर आंदोलन के समर्थन में रखा उपवास एवं पूर्व पार्षदों ने केंद्र सरकार से आंदो...